Giridih News :अमनारी पंचायत के लोगों को जल्द मिलेगा बहुद्देशीय भवन का लाभ

Giridih News :विलुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय तथा आर्थिक दृष्टि से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं, ताकि इसका सीधा लाभ उन्हें मिल सके. इसी के तहत इन दिनों सरिया प्रखंड क्षेत्र के अमनारी पंचायत अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी में 46 लाख रुपये की लागत से बहुद्देशीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है.

इसमें प्रधानमंत्री वन धन विकास केंद्र बनाये जा रहे हैं, जहां लोग वनोपज रख सकेंगे. स्थानीय मुखिया अजय यादव ने बताया कि केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रा अन्नपूर्णा देवी व बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो के सतत मार्गदर्शन, पहल और निरंतर प्रयास से इस बहुद्देश्यीय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है. यह भवन बिरहोर समाज सहित पूरे क्षेत्र के लिए सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र सिद्ध होगा. वहीं वन धन विकास केंद्र आदिवासी समुदायों को एमएफपी (वन उपज) के प्रसंस्करण और विपणन में मददगार साबित होगा. निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है. कार्य पूर्ण होने के पश्चात इसका लाभ स्थानीय लोग ले सकेंगे.

पैक्स और उप स्वास्थ्य केंद्र का भी होगा निर्माण

इसके अतिरिक्त पंचायत अमनारी में पैक्स भवन तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है. दोनों योजनाओं के लिए स्थल का सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है और निकट भविष्य में निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. इससे ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा व प्रशासनिक सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी. स्थानीय लोग भवन निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >