Giridih News :नगर थाना पहुंचे अजय के परिजन, न्याय की गुहार

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार दास मोहल्ला में पांच मार्च को डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद के बाद अजय दास की हत्या के मामले में जेल भेजे गये आरोपित रवि दास और उसके पुत्र रोहित दास के खिलाफ मृतक के परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है.

अजय की पत्नी तीनों बच्चों के साथ बुधवार को नगर थाना पहुंची और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की. कहा अजय की हत्या बिना किसी ठोस कारण के की गयी है. उन्होंने दोनों आरोपितों को कठोर सजा देने की मांग की. मृतक की पत्नी इस दौरान फूट-फूट कर रोती रहीं. उन्होंने कहा कि दोनों बाप-बेटे ने मिलकर उनके पति की हत्या कर तीन मासूम बच्चों को अनाथ कर दिया है. परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की.

पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जायेगी : थाना प्रभारी

नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीर है और नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी की जायेगी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता की जायेगी. सरकारी प्रावधानों के तहत जो भी मुआवजा दिलाने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जायेगी. पुलिस मामले की जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >