घटना की रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. घटना का उद्भेदन को लेकर बना कर एसआइटी अब सिर्फ गिरिडीह जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में भी लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में रविवार देर रात पुलिस टीम ने पटना के कंकड़बाग में छापेमारी की. वहीं, कोलकाता के विभिन्न इलाकों में भी दबिश दी गयी. हालांकि, इन छापेमारी में पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी.
हजारीबाग से हुई रोनी दास की गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार जैसे-जैसे फरार आरोपियों के रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों की जानकारी मिल रही है, टीम वहां पहुंचकर जांच कर रही है. इस बीच पुलिस ने नामजद एक अन्य आरोपी रोनी दास को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के दिन रोनी गिरिडीह में मौजूद नहीं था,वह हजारीबाग में था. इस बिंदु पर पुलिस गहन जांच कर रही है. इसके अलावा पुलिस टीम ने बेंगाबाद, ताराटांड़ समेत जिले के कई इलाकों में छापेमारी की है. धनबाद जिले में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गयी है. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबाव लगातार बनाया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा.
