Giridih News :सुनसान स्थल पर प्रेमालाप करते युवक धराया

Giridih News :बेंगाबाद प्रखंड परिसर के एक सुनसान स्थान पर शुक्रवार की दोपहर प्रेमालाप करते दो युवक और दो नाबालिग छात्राओं को देख स्थानीय युवकों ने विरोध जताते हुए सभी को पकड़कर बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी.

पुलिस को सूचना दिये जाने का पता चलते ही छात्राएं आरजू-मिन्नत कर वहां से भाग गयीं. वहीं, मौका का लाभ उठाकर एक युवक भी बाइक से भाग गया. जबकि, एक युवक को सूचना पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया गया. पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वह गिरिडीह शहर के एक मोहल्ला में रहता है. छात्राएं बेंगाबाद के एक विद्यालय में पूजा के लिए आयी थीं. मौका पाकर दोनों युवक भी बेंगाबाद पहुंचे और छात्राओं से सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे. स्थानीय युवकों ने इस पर नाराजगी जतायी, तो सभी प्रखंड मुख्यालय के एक सुनसान स्थान पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने बेंगाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने पकड़े गये युवक का मोबाइल की भी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >