Giridih News :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Giridih News :चतरो-खिजुरी मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक पौलुश मुर्मू (18 वर्ष) की मौत हो गयी.

युवक लच्क्षुडीह गांव का रहने वाला था. युवक अपनी बाइक से देवरी से तिसरी की ओर जा रहा था. इसी क्रम में बेलाटांड़ के समीप घटना हुई. हालांकि. घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है. बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और से बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पौलुश के भाई सुभाष मुर्मू ने बताया कि वह दोपहर एक बजे घर से निकला, शाम को सूचना की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. सूचना पर देवरी थाना पहुंचे तो पता चला कि उसके भाई पौलुश की मौत हो चुकी है. घटना के संबंध में देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि शव को जब्त कर घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >