Giridih News :तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर महिला की मौत

Giridih News :बेलगाम रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब एक तेज़ रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे जा रही महिला को कुचल दिया. दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान ओपी क्षेत्र के गुंडरी निवासी मेघनी देवी उर्फ कालो माय पति स्व टहल महतो के रूप में हुई है.

घटना घोड़थंभा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा–गोविंदपुर मुख्य सड़क पर स्थित गुंडरी गांव की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा तेज गति में थी और सामने से आ रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. सूचना पर घोड़थंभा ओपी पुलिस भी पहुंची और हाइवा जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया. इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. मृतका परिजनों को सूचना देने का कार्य भी किया जा रहा था.

भारी वाहनों के तेज रफ्तार से हो रहीं हीं

दुर्घटनाएं

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त सड़क पर भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है. हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने सड़क पर स्पीड कंट्रोल व नियमित जांच की मांग की. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि ओपी क्षेत्र में दिन रात हाइवा की बेलगाम रफ्तार का आलम यह है कि छोटी मोटी घटना करीब करीब प्रत्येक दिन सामने आ ही जाता है तथा लोगों की माने तो इन भारी वाहनों में नाबालिगों द्वारा हाइवा को सड़कों पर बेतरतीब दौड़ाया जाता है और अक्सर बड़ी घटनाओं में लोगों को जान गवानी पड़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >