Giridih News :परसन में टायर मिस्त्री ने पत्नी को मारी गोली, गिरफ्तार

Giridih News :धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत खिजरसोता क्रशर मंडी में शुक्रवार की शाम चार बजे घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान गजाला परवीन के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि पटना निवासी टायर मिस्त्री राजा उर्फ इसराफिल ने अपनी पत्नी गजाला परवीन को गोली मार दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजा को गिरफ्तार कर लिया. महिला को इलाज के लिए कोड़ाडीह के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी. लेकिन परिजन सरकारी अस्पताल ना ले जाकर सीधे रांची के रिम्स ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है.

रिम्स रांची में चल रहा है इलाज

जानकारी के अनुसार, राजा 10 वर्षों से खिजरसोता में पंचर बनाने का काम करता है. कुछ माह पूर्व ही उसका भतीजा अरमान अंसारी यहां आया है. लोगों का कहना है कि वह दबंगई दिखाते हुए बात-बात पर लोगों से उलझ जाता है. राजा ने अपनी पत्नी को गोली क्यों मारी, इसका खुलासा नहीं हुआ है. ओपी प्रभारी सुनील कुमार से इस बाबत जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इधर, खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गोली चली है. इसकी जांच की जा रही है कि गोली क्यों और कैसे चली. महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला रिम्स रांची में भर्ती है. उससे मामले की जानकारी जुटायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >