Giridih news :सड़क जागरूकता को ले निकाली रैली

Giridih news :गिरिडीह व जमुआ के स्कूलों में सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया. बच्चों ने रैली निकालकर लोगों ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की.

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को लेकर शनिवार को टीकामगहा जमुआ के संत जोसेफ स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली स्कूल से जमुआ चौक तक गयी. बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित कई नारे लगाये. वहीं पुलिस प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा. कार्यक्रम में फादर स्टीफन, सिस्टर संगीता, कन्हैया कुमार समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

उर्दू मिडिल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी दौरान 24 जनवरी को उर्दू मिडिल स्कूल, बालोडिंगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. डीटीओ संतोष कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अगुआई मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल सिंह एवं मो इरफान अहमद ने की. इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया.

पर्चा के माध्यम से दिया संदेश

इस दौरान पर्चा के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया. छात्रों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सड़क सुरक्षा को लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी बताया. यह संदेश दिया गया कि बचपन से ही सड़क सुरक्षा की समझ विकसित की जाए, तो भविष्य में एक सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक समाज का निर्माण संभव है. मौके पर मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल सिंह एवं मो. इरफान अहमद के अलावा प्रधान सहायक श्रीमती नगमा जरीन, सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो. वाजिद हसन, साकेत भारती सहित विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >