Giridih News :बिरनी में काम कर लौट रहे मजदूर को मारी गोली

Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में बुधवार की शाम करीब छह बजे फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गयी. अज्ञात हमलावर ने काम कर घर लौट रहे एक मजदूर पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया. घायल की पहचान पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार गांव के समीप अचानक फायरिंग हुई और गोली उसके पैर में जा लगी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गये. नंदकिशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. घायल की मां ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है. वह वाहन चलाने और मजदूरी का काम करता है. ऐसे में किसने और क्यों गोली चलायी, यह परिवार के लिए भी रहस्य बना हुआ है.

एसडीपीओ ने की पुष्टि

बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम ने गोली चलने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वारदात बिरनी थाना और परसन ओपी की सीमा पर हुई है. घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावर की पहचान के लिए सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है. जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >