Giridih News :सरहुल में दिखी आदिवासी परंपरा व संस्कृति की झलक

Giridih News : तिसरी में सरहुल का त्योहार शनिवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसमें आदिवासी परंपरा व संस्कृति की झलक दिखी.

आदिवासी समाज कल्याण समिति तिसरी ने बुटबारिया पहाड़ स्थित जाहेरथान में पेड़ों की पूजा की. इसके बाद तिसरी भंडारी रोड स्थित मांझीथान में भी पूजा की गयी. काफी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे नाचते-गाते तिसरी चौक पास सिदो-कान्हू की प्रतिमा के पास पहुंचे. वहां लोगों ने पारंपरिक संताली लोकगीत पर जमकर नृत्य किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान आदिवासी परंपरा और संस्कृति की झलक दिखी. आदिवासी समाज के लोगों ने एक-दूसरे को सरहुल की बधाई दी. सुरक्षा को लेकर तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार सदल-बल मौजूद थे. मौके पर आदिवासी समाज के अध्यक्ष सोनू हेंब्रम, सचिव अनासियास हेंब्रम, सुकेज हेंब्रम, जागेश्वर टुडू, प्रेम मरांडी, कैलू बेसरा, अरुण टुडू, संतोष मुर्मू, अमित मुर्मू, मनोज किस्कू, सामेल मुर्मू, सुनीता हेंब्रम, मोती मरांडी, मनोज मुर्मू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >