Giridih News :चतरो के घाट पर दिखेगा महाकुंभ का झलक

Giridih News :देवरी के चतरो में छठ महोत्सव के सोलहवें वर्ष पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाया गया है. छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया, विद्युत साज-सज्जा भी की गयी है.

घाट पर जलीय पंडाल बनवाया गया है. छठ घाट पर बने जलीय पंडाल में श्रद्धालु भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गयी है. घाट पर अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत श्रद्धालु भगवान भास्कर की दर्शन व पूजन कर सकेंगे.छठ महोत्सव को लेकर बनाये गये पंडाल में लोग प्रयागराज महाकुंभ की झांकियों देख सकेंगे. प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन, संगम एक्सप्रेस, त्रिवेणी से लेकर आइआइटियन बाबा, मोनालिसा, कांटे वाले बाबा, नागा साधु, महिला नागा साधु, अघोड़ी महिला साधु आदि का दिखाया गया है. इसके अलावा ब्रह्मा, विष्णु व महेश का दर्शन पूजन कर सकेंगे.

छठ घाट पर होगी गंगा आरती

महापर्व के पहले अर्घ्य के बाद सोमवार की शाम छठ घाट पर गंगा आरती होगी. बनारस से आयी टीम गंगा आरती करेगी. महोत्सव को सफल बनाने में छठ पूजा समिति के बासुदेव दास, बहादुर साव, बजरंगी साव, महेश्वर बरनवाल,अंबिका बरनवाल, अरुण राणा, लालमणि सिंह, बलराम सिंह, मनोज राणा, उमेश राणा, अजय शर्मा, मंजय साव, निखिल साव, सागर कुमार, शुभम कुमार, पीयूष साव, देवव्रत तिवारी, वीरेंद्र विश्वकर्मा समेत अन्य योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >