गावां : गावां नीचे टोला निवासी प्रकाश राम के पुत्र 25 वर्षीय शैलेंद्र कुमार की मौत कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हो गयी. शैलेंद्र तिलैया स्थित ससुराल से लौटने के क्रम में कोडरमा-डोरंडा पथ पर नवलशाही के पास एक दस चक्का ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज करवाने तिलैया लेकर गया था. पत्नी को तिलैया स्थित अपने ससुराल में छोड़ कर घर लौट रहा था. उसे एक दो वर्षीय पुत्र है. . जिप सदस्य राजेंद्र चौधरी पीड़ित के घर पहुंचे व शोक-संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया.
गावां के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
गावां : गावां नीचे टोला निवासी प्रकाश राम के पुत्र 25 वर्षीय शैलेंद्र कुमार की मौत कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हो गयी. शैलेंद्र तिलैया स्थित ससुराल से लौटने के क्रम में कोडरमा-डोरंडा पथ पर नवलशाही के पास एक दस चक्का ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें मौके पर […]
