गिरिडीह : मुफस्सिल थानांतर्गत बक्शीडीह निवासी रमेश दास व उसकी पत्नी रंजू देवी ने घरेलू विवाद में मंगलवार को कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की. दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रंजू ने बताया कि पति रोज मारपीट करता था. मंगलवार की सुबह भी दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई. इससे नाराज होकर उसने कीटनाशक पी लिया. जब उसने कीटनाशक पी लिया तो उसके पति रमेश ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया. दोनों की तबीयत बिगड़ गयी तो पड़ोसियों की नजर पड़ी और उन्होंने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल दोनों की स्थिति नियंत्रण में है.
