कोयरीडीह समेत अन्य गांवों में दूर होगी पेयजल की समस्या : विधायक

हजारीबाग रोड. सरिया प्रखंड क्षेत्र के कोयरीडीह अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजना की स्वीकृति ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा दे दी गयी है़ साथ ही योजना को लेकर निविदा भी निकाली गयी़ योजना की लागत दस करोड़ 78 लाख है. योजना के पूर्ण होने से पूरनीडीह, कंचनपुर, मायापुर समेत दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे़ दूसरी ओर केशवारी […]

हजारीबाग रोड. सरिया प्रखंड क्षेत्र के कोयरीडीह अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजना की स्वीकृति ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा दे दी गयी है़ साथ ही योजना को लेकर निविदा भी निकाली गयी़ योजना की लागत दस करोड़ 78 लाख है. योजना के पूर्ण होने से पूरनीडीह, कंचनपुर, मायापुर समेत दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे़ दूसरी ओर केशवारी व नगर केशवारी में भी ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना की स्वीकृति मिल चुकी है़ योजना से कई गांवों में पेयजल की समस्या दूर होगी. यह जानकारी विधायक विनोद कुमार सिंह ने दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >