हरियाणा व महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर हर्ष

गिरिडीह. हरियाणा व महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है. भाजपा के मीडिया प्रभारी सुकदेव प्रसाद साहू ने कहा कि लोक सभा चुनाव के बाद भी देश में नमो का जादू चल रहा है. हरियाणा, […]

गिरिडीह. हरियाणा व महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है. भाजपा के मीडिया प्रभारी सुकदेव प्रसाद साहू ने कहा कि लोक सभा चुनाव के बाद भी देश में नमो का जादू चल रहा है. हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी यह लहर कायम रहेगी. बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, बाबुल प्र. गुप्ता, विभाकर पांडेय, संजीत कुमार सिंह, डॉ दशरथ नायक आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >