छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली

चित्र परिचय: 26- अभियान में शामिल छात्राएं राजधनवार. जानकी देवी आर्य कन्या उच्च विद्यालय, धनवार की छात्राओं ने सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजधनवार बाजार में रैली निकाल कर लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया. इस दौरान स्कूल की प्रधान शिक्षिका लक्ष्मी राउत, शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा, समाजसेवी सुनील अग्रवाल तथा छात्राओं ने […]

चित्र परिचय: 26- अभियान में शामिल छात्राएं राजधनवार. जानकी देवी आर्य कन्या उच्च विद्यालय, धनवार की छात्राओं ने सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजधनवार बाजार में रैली निकाल कर लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया. इस दौरान स्कूल की प्रधान शिक्षिका लक्ष्मी राउत, शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा, समाजसेवी सुनील अग्रवाल तथा छात्राओं ने जगह-जगह झाड़ू लगा कर साफ-सफाई की. रैली में सैकड़ों छात्राएं शामिल थीं. मकतपुर उवि के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान गिरिडीह. शहरी क्षेत्र के मकतपुर उच्च विद्यालय के छात्रों ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया. इसकी अगुआई प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ने की. प्राचार्य की मौजूदगी में छात्रों ने अरगाघाट स्थित छठ घाट की सफाई की. मौके पर कई छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >