गिरिडीह. मुफस्सिल थाना इलाके के बक्शीडीह पंचायत के कोल्हरिया के रहनेवाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके कथित प्रेमी के खिलाफ एक आवेदन एसपी तथा थाना प्रभारी को दिया है. आवेदन में उस व्यक्ति के अलावा कई ग्रामीणों का भी हस्ताक्षर है. आवेदन में व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. साथ ही उसने कहा कि उसकी पत्नी जब तब पिटाई करती है और बीच-बचाव करने वालों को झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देती है. इस संदर्भ में स्थानीय मुखिया ईश्वर दास का कहना है कि मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी लेकिन पंचायती में न तो महिला पहुंची और न ही उसका कथित प्रेमी. अब इस मामले को लेकर ग्रामीणों को भय है कि कहीं महिला उन्हें झूठा मुकदमा में न फंसा दें.
पति ने पत्नी व कथित प्रेमी के खिलाफ की शिकायत
गिरिडीह. मुफस्सिल थाना इलाके के बक्शीडीह पंचायत के कोल्हरिया के रहनेवाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके कथित प्रेमी के खिलाफ एक आवेदन एसपी तथा थाना प्रभारी को दिया है. आवेदन में उस व्यक्ति के अलावा कई ग्रामीणों का भी हस्ताक्षर है. आवेदन में व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके कथित प्रेमी पर हत्या […]
