बीसीसीएल में कार्यरत थे मृतक नारायण सिंहचित्र परिचय : 9. घायल अभिमन्युगिरिडीह. ताराटांड़ थाना इलाके के अहिल्यापुर मोड़ के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गयी है, जबकि मृतक का पुत्र घायल है. बताया जाता है कि बिहार के बांका का रहने वाला नारायण सिंह धनबाद के सिंदरी में बीसीसीएल में कार्यरत थे. सोमवार को नारायण अपने पुत्र अभिमन्यु कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बांका से धनबाद जा रहे थे. अहिल्यापुर मोड़ के पास बाइक चला रहे अभिमन्यु का संतुलन बिगड़ गया और बाइक एक खड़े ट्रक से जा टकरायी. घटना में नारायण व अभिमन्यु घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नारायण की मौत हो गयी. बाद में नारायण के शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र घायल---
बीसीसीएल में कार्यरत थे मृतक नारायण सिंहचित्र परिचय : 9. घायल अभिमन्युगिरिडीह. ताराटांड़ थाना इलाके के अहिल्यापुर मोड़ के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गयी है, जबकि मृतक का पुत्र घायल है. बताया जाता है कि बिहार के बांका का रहने वाला नारायण सिंह धनबाद के सिंदरी में बीसीसीएल […]
