मासस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा

गिरिडीह. मार्क्सवादी समन्वय समिति का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को चिलगा स्थित पार्टी कार्यालय में हुआ. इसकी अध्यक्षता बिरसा हांसदा व संचालन मनोहर ठाकुर ने की. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि गिरिडीह विधान सभा क्षेत्र में माफियाओं द्वारा ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है. गिरिडीह […]

गिरिडीह. मार्क्सवादी समन्वय समिति का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को चिलगा स्थित पार्टी कार्यालय में हुआ. इसकी अध्यक्षता बिरसा हांसदा व संचालन मनोहर ठाकुर ने की. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि गिरिडीह विधान सभा क्षेत्र में माफियाओं द्वारा ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है. गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत आउट सोर्सिंग कंपनी द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि गोविंद यादव को एक झूठे मामले में जेल भेजा गया है. उन्होंने मासस को मजबूत करने का आह्वान किया. मौके पर हीरालाल महतो, मंतोष रजक, लखन दास, शुकदेव गोप, अमीन अंसारी, मुटुन दास, भीम दास, अजय दास, मोहन दास, हीरालाल हेंब्रम, टिंकू कुमार, मुकेश कुमार यादव, रामू हेंब्रम, सुमन कुमार यादव, मनीष यादव, राजेश यादव, सोनर बास्के आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >