– महेशमुंडा के पास पलटा टेंपो
– दो घायल भी
गांडेय : सोमवार की दोपहर गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सोमवार को गिरिडीह से गांडेय की ओर जा रहा टेंपो संख्या जेएच11एल8077 महेशमुंडा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया.
इस हादसे में मनोज यादव की पुत्री आरती कुमारी (गांडेय) की मौत हो गयी, जबकि महेशमुंडा के मो रियाज व दासडीह के राजू सिंह भी घायल हो गये. आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पर परिजनों समेत काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे.
आरती गांडेय प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्र थी और गिरिडीह से ट्यूशन पढ़ कर वापस गांडेय जा रही थी. छात्र की मौत से पूरा गांडेय गमगीन हो गया है. मृतका के दादा सह कांग्रेस नेता जोधन महतो समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
