सीडीपीओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं रहने से परेशानी

गिरिडीह : सीडीपीओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं रहने से एक ओर जहां आम लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं सरकारी काम भी तेज गति से नहीं हो पा रहा है. विदित हो कि मुख्यालय को ऑनलाइन रिपोर्ट के बाद ही विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में […]

गिरिडीह : सीडीपीओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं रहने से एक ओर जहां आम लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं सरकारी काम भी तेज गति से नहीं हो पा रहा है. विदित हो कि मुख्यालय को ऑनलाइन रिपोर्ट के बाद ही विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में 14 बाल विकास परियोजना कार्यालय है और इनमें कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही है.

बगैर ऑनलाइन डाटा इंट्री के विभाग को कार्य करने में कठिनाई हो रही है. प्रभारी ग्रामीण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मार्गरेट मुर्मू की मानें तो परियोजना में जितनी भी योजनाएं है सभी ऑनलाइन है. कहा कि प्रतिनियुक्ति में काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर को वापस ले लिया गया और अब तक पद भी सृजित नहीं किया गया है.

बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं रहने से कई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रतिवेदन तैयार करने व डाटा इंट्री में समस्या हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >