गिरिडीह : नकली शराब की मिनी फैक्ट्री पर छापा

गिरिडीह : नकली शराब की मिनी फैक्ट्री के संचालन की सूचना पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर की गयी इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. विभाग को जानकारी मिली थी कि ताराटांड़ थाना इलाके के तीनपतली के बाबूराम […]

गिरिडीह : नकली शराब की मिनी फैक्ट्री के संचालन की सूचना पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर की गयी इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. विभाग को जानकारी मिली थी कि ताराटांड़ थाना इलाके के तीनपतली के बाबूराम मुर्मू के घर में शराब की मिनी फैक्ट्री चल रही है.
यहां पर स्प्रीट में केमिकल मिलाकर नकली शराब बनायी जा रही है, जिसे नामी कंपनियों के बोतलों में भर कर बाजार में खपाया जा रहा है. इस सूचना पर सोमवार की सुबह टीम का गठन किया गया. टीम पहुंची और बाबूराम के घर में छापेमारी की. यहां तैयार नकली शराब को जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >