डुमरी में चार घरों से लाखों की चोरी

इसरी बाजार : डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा में बुधवार की रात चार घरों से चोरों ने करीब 15 हजार रुपये नगद समेत दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. गृह स्वामियों ने डुमरी पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है. बताया जाता है कि आधी रात के बाद चोरों ने […]

इसरी बाजार : डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा में बुधवार की रात चार घरों से चोरों ने करीब 15 हजार रुपये नगद समेत दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. गृह स्वामियों ने डुमरी पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है.

बताया जाता है कि आधी रात के बाद चोरों ने एक-एक कर चार घरों में धावा बोला. मुकेश कुमार सिन्हा के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने तीन हजार रुपया नगद, सोने का गला सेट, दो जोड़ा कान बाली, एक टॉप, तीन अंगूठी व एक मांगटीका समेत करीब 22 तोला चांदी के जेवरात व सिक्का चोरी कर ली.

वशीरूद्दीन अंसारी के घर चोर छत से अंदर घुसे थे. यहां से चोरों ने पांच तोला चांदी का पायल चोरी किया. शहबान अंसारी के घर से 10 हजार रुपये नगद, सोने का तीन जोड़ा बाली व मांग टीका सहित चांदी की सिकरी चोरी कर ली. बाबूजान अंसारी के चार कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने दो हजार रुपये नगद करीब तीस तोला चांदी के जेवरात चोरी कर ली.

चोरों ने सीताराम महतो के घर का भी ताला तोड़ा, परंतु चोरी करने में सफलता नहीं मिली. चोरी की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल व पंसस संजय अग्रवाल ने गुरुवार सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की और डुमरी पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >