चार चोर पकड़ाये, पिटाई से एक की मौत

एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद गांडेय : चोरी की नीयत से घर में घुसे चार चोरों को ग्रामीणों ने मंगलवार की रात को पकड़ लिया. चारों की जमकर पिटाई की गयी. पिटाई से एक चोर ने दम तोड़ दिया. वहीं तीन का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है. मृतक का नाम सलीम […]

एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद

गांडेय : चोरी की नीयत से घर में घुसे चार चोरों को ग्रामीणों ने मंगलवार की रात को पकड़ लिया. चारों की जमकर पिटाई की गयी. पिटाई से एक चोर ने दम तोड़ दिया. वहीं तीन का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है. मृतक का नाम सलीम बताया जा रहा है. जबकि घायलों में तिसरी के भुराही निवासी मो. इजरायल, बुधुडीह से सटे मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के कोलहुआ गांव निवासी संजय यादव एंव धोकर यादव शामिल है.
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कुछ चोर बुधुडीह बाजार स्थित अनिल वर्मा के घर में चोरी की नीयत घुस रहे थे. भनक लगते ही ग्रामीण एकजुट हुए और चारों तरफ से चोरों को घेर कर पकड़ लिया. इस दौरान पकड़े गये चोरों की जमकर पिटाई की गयी. घटना की सूचना पर रात में ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी फैज अहमद मौके पर पहुंचे. घायलों को हिरासत में लेकर गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जबकि मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम करवाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >