कई बीइइओ को मिली चेतावनी

गिरिडीह : सर्व शिक्षा अभियान के असैनिक कार्य में दी गयी राशि के समायोजन पर डीएसइ महमूद आलम गंभीर हो गये हैं. डीएसइ श्री आलम ने कई बीइइओ को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर स्कूल भवन निर्माण में दी गयी राशि का समायोजन नहीं होता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को […]

गिरिडीह : सर्व शिक्षा अभियान के असैनिक कार्य में दी गयी राशि के समायोजन पर डीएसइ महमूद आलम गंभीर हो गये हैं. डीएसइ श्री आलम ने कई बीइइओ को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर स्कूल भवन निर्माण में दी गयी राशि का समायोजन नहीं होता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा जायेगा.

गुरुवार को डीएसइ श्री आलम ने विज्ञान भवन में जिले भर के बीइइओ के साथ बैठक की. मौके पर डीएसइ ने 6-14 आयु वर्ष के बच्चों के नामांकन का प्रतिवेदन मांगा और स्कूलों में उचित ठहराव की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में डुमरी, जमुआ, गांडेय व गावां प्रखंड को छोड़कर किसी बीइइओ ने बच्चों की नामांकन संबंधी रिपोर्ट जमा नहीं की. इस कारण डीएसइ ने अन्य बीइइओ को एक सप्ताह के अंदर नामांकन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में गठित बुक बैंक के माध्यम से बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक उपलब्ध करायी जायेगी.

डीएसइ ने कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और दो दिनों के अंदर इससे संबंधित प्रतिवेदन जमा करने को कहा. उन्होंने कहा कि विद्यालय में शौचालय को क्रियाशील करने की जिम्मेवारी बीइइओ, बीपीओ व सीआरपी की होगी. इसके लिए एक शिक्षक को जवाबदेह बनाया जायेगा. कहा कि जहां राशि गयी है, वहां हर हालत में प्राथमिकता के तौर पर शौचालय का निर्माण करें. इसमें किसी स्तर की कोताही नहीं चलेगी. बैठक में एडीपीओ कौशल किशोर, एपीओ आलोक करकेट्टा, गणोश यादव, अभिनव सिन्हा, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर सिंह समेत बीइइओ अबु बफा, मथुरा प्रसाद पांडेय, उमेश कुमार प्रसाद आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >