बेंगाबाद : बोलेरो में सो रहे वाहन मालिक को जिंदा जलाने का प्रयास

बेंगाबाद : बेंगाबाद – मधुपुर मुख्य मार्ग पर झलकडीहा में अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो को आग के हवाले कर उसमें सो रहे वाहन मालिक को जिंदा जलाने का प्रयास का मामला सामने आया है. अपराधियों ने वाहन में आग लगाने से पहले गेट पर तार बांध दिया था, ताकि अंदर सो […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद – मधुपुर मुख्य मार्ग पर झलकडीहा में अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो को आग के हवाले कर उसमें सो रहे वाहन मालिक को जिंदा जलाने का प्रयास का मामला सामने आया है.

अपराधियों ने वाहन में आग लगाने से पहले गेट पर तार बांध दिया था, ताकि अंदर सो रहे वाहन मालिक बाहर न निकल सके. घर के मुख्य दरवाजा को भी बाहर से बंद कर दिया था. हालांकि, अगलगी के बाद वाहन मालिक किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचा पाये. तब तक वाहन का एक हिस्सा पूरी तरह जल गया. वाहन मालिक हरदयाल मंडल ने बताया कि वह रात को एनएच के बगल झलकडीहा गांव में घर के बाहर अपनी बोलेरो को खड़ा कर उसके अंदर सो गया था.

रात के 11 बजे अचानक धुआं व दुर्गंध से उसकी नींद खुली तो देखा कि बोलेरो वाहन के आगे के टायर से लपटें निकल रहीं है. इसके बाद वह किसी तरह बाहर आया और शोर मचाया. इसके बाद परिजन और आसपास के लोग जुटे और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. घटना की सूचना बेंगाबाद थाना को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >