आभूषण लूट मामले में ठोस पहल करें प्रशासन : झाविमो

राजधनवार : राजधनवार के झाविमो कार्यकर्ताओं ने नौ मई को राजधनवार साहू चौक के पास हुई 28 लाख के आभूषण लूट में संलिप्त अपराधियों के नहीं पकड़े जाने पर चिंता जतायी है. इस बाबत बुधवार को राजधनवार स्थित डाकबंगला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष पवन साव […]

राजधनवार : राजधनवार के झाविमो कार्यकर्ताओं ने नौ मई को राजधनवार साहू चौक के पास हुई 28 लाख के आभूषण लूट में संलिप्त अपराधियों के नहीं पकड़े जाने पर चिंता जतायी है. इस बाबत बुधवार को राजधनवार स्थित डाकबंगला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष पवन साव व जिला उपाध्यक्ष नंदलाल साहू ने पुलिस प्रशासन से एक सप्ताह के अंदर समुचित कार्रवाई की मांग की.

वहीं उचित कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दी है. नंदलाल साहू ने कहा कि घटना के दो-तीन दिन बाद जब बाजार बंदी की घोषणा की गयी तो पुलिस द्वारा महेंद्र राम की गिरफ्तारी तो हुई लेकिन उससे सख्ती पूर्वक पूछताछ किये बगैर चालान कर दिया गया. जबकि अन्य अपराधी आज भी फरार है. लूट का सामान भी अभी तक बरामद भी नहीं हुआ है.

झाविमो नेताओं ने इस मामले में राजधनवार पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया. वक्ताओं ने प्रशासन से दोबारा महेंद्र राम को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ करने व अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा लूटे गये सामान को बरामद करने की मांग की है. कॉन्फ्रेंस में विजय कसेरा, वीरेंद्र साहा, गोविंद साव, उदय लाल साव, शंभु रजक, गोपाल वर्मा आदि मौजूद थे.

लूट मामले को लेकर राजधनवार थाना व गिरिडीह जिला की पुलिस गंभीर व सक्रिय है. मामले के उद्भेदन को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही अन्य अपराधी भी गिरफ्तार होंगे.

रवींद्र प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी राजधनवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >