Gridih News : बिजली चोरी के खिलाफ 10 लोगों पर केस दर्ज

Gridih News : बिजली विभाग की टीम ने चलाया सघन छापेमारी अभियान

Gridih News : प्रतिनिधि, जमुआ. जमुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग की टीम ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग करनेवालों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. गुरुवार दोपहर को जमुआ विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राम सुंदर राम ने क्षेत्र में एलटी लाइन में अवैध टोंका लगाकर बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ छापेमारी दल का गठन किया. इसमें विद्युत कर्मी रोहित कुमार वर्मा व प्रकाश पंडित का नाम शामिल है. इस कार्रवाई के दौरान अवैध तरीके से टोंका लगाकर बिजली चोरी करते हुए 10 लोगों को पकड़ा गया. इसके बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जमुआ थाना में कांड संख्या 86/26 के तहत मामला दर्ज कराया. इससे मुख्य रूप से खरगडीहा के मो इकबाल, गायत्री देवी, बादशाह शेख , कृष्णा साव, चिंतामणि कुमार साहू, रंजीत कुमार साहू, परगोडीह के संजय शर्मा, चंदन शर्मा, परमेश्वरी शर्मा, चांदडीह के भरथ शर्मा एवं उषा देवी पर मामला दर्ज किया गया.

छापेमारी से मचा हड़कंप :

विभाग के सहायक अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने जब अचानक गांवों में दबिश दी, तो अवैध कनेक्शनधारियों के बीच अफरातफरी मच गई. कई लोग छापेमारी टीम को देखकर अपने घर से भागते नजर आये, वहीं कई घरों में बिजली के तार (टोका) खंभों से लटकते पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >