पूजा-अर्चना के लिए शिवालयों में उमड़ी भीड़

गिरिडीह : श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की कतार लगी रही. वहीं सदर प्रखंड के नचनिया पहाड़ी बाबा धाम में पूजा अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इसके पूर्व बराकर नदी […]

गिरिडीह : श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की कतार लगी रही. वहीं सदर प्रखंड के नचनिया पहाड़ी बाबा धाम में पूजा अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इसके पूर्व बराकर नदी घाट से जल उठाकर नाचते-झूमते श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया.
तिसरी: तिसरी प्रखंड के तमाम शिवमंदिरों में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इस दौरान तिसरी के कबूतरानाथ पहाड़ी पर भक्तों का तांता लगा रहा. दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे और पूजा अर्चना की. इस दौरान बोल बम के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया. इधर तिसरी थाना स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी थी. यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.
देवरी : रविवार को देवरी प्रखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. प्रखंड के देवपहाड़ी शिव मंदिर, लकड़गढ़ा महादेव मंदिर, जिरासनधाम शिव मंदिर, बेलकुशी महादेव मंदिर के अलावा कई अन्य गांव में स्थित शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ने लगे थे.
मधुबन : मधुबन पंचायत के सिंहपुर गांव स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. शिवमंदिर के प्रागंण मे सिंगपुर में श्रद्धालु उमड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >