संदिग्ध परिस्थिति में महिला की जलने से मौत

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के लखारी में बुधवार की सुबह एक महिला की आग से जलकर मौत हो गयी. मृतका स्थानीय राजेश राणा की पत्नी चिंता देवी (30 वर्ष) है. घटना के बाद पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी विनय कुमार राम एवं अन्य पुलिस अधिकारी लखारी पहुंचे और मामले की जांच की. शव […]

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के लखारी में बुधवार की सुबह एक महिला की आग से जलकर मौत हो गयी. मृतका स्थानीय राजेश राणा की पत्नी चिंता देवी (30 वर्ष) है. घटना के बाद पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी विनय कुमार राम एवं अन्य पुलिस अधिकारी लखारी पहुंचे और मामले की जांच की. शव का पोस्टमार्टम करवाया गया.
मृतका के पति राजेश ने नगर पुलिस को दिये फर्द बयान में पत्नी के आत्महत्या करने की बात कही. कहा कि उसकी पत्नी ने महिला समाज से 1.78 लाख रु का ऋण लिया था. वह राशि मोहल्ले के ही एक युवक विक्की को दी थी. महिला समाज के लोग ऋण के पैसे मांग रहे थे. पत्नी के मांगने पर युवक ने पैसे नहीं लौटाये. इसे लेकर पंचायत भी हुई थी और हर माह कुछ रुपये देने की बात तय हुई. मंगलवार को उसकी पत्नी ने कहा कि युवक बुरी नीयत रख रहा है.
मंशा पूरी होने पर ही राशि देने की बात कह रहा है. राजेश का कहना है कि 26 जुलाई को पैसा जमा करना था. इससे परेशान उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली. इधर, सदर अस्पताल में मृतका का शव पहुंचा तो उसके मायके के लोग भी आ पहुंचे. मृतका की मां जमुआ थाना क्षेत्र के बघेडीह निवासी मैनवा देवी ने कहा कि इसी पैसे को लेकर विक्की व उसके रिश्तेदारों ने उसकी बेटी को जला कर मार डाला. इस बाबत नगर थाना प्रभारी विनय कुमार राम ने मामले की पुष्टि की. समाचार लिखे जाने के दौरान मृतका के पति के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >