जमुआ : किशोर का शव फेंक भाग निकले

थाना क्षेत्र मेढ़ो चपरखो निवासी नागेश्वर तुरी के पुत्र सोनू तुरी (14) का शव गुरुवार की सुबह जमुआ-कोडरमा मुख्यमार्ग पर कौआआम के पास एक महुआ पेड़ के पास मिला. सूचना पाकर हीरोडीह थाना प्रभारी फैज रब्बानी पहुंचे और मृतक के परिजनों को बुलाया गया. मृतक के पिता नागेश्वर तुरी ने पुलिस को बताया कि डेढ़ […]

थाना क्षेत्र मेढ़ो चपरखो निवासी नागेश्वर तुरी के पुत्र सोनू तुरी (14) का शव गुरुवार की सुबह जमुआ-कोडरमा मुख्यमार्ग पर कौआआम के पास एक महुआ पेड़ के पास मिला. सूचना पाकर हीरोडीह थाना प्रभारी फैज रब्बानी पहुंचे और मृतक के परिजनों को बुलाया गया. मृतक के पिता नागेश्वर तुरी ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह पूर्व हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित खरियोडीह निवासी विजय सिंह उसके पुत्र सोनू को पटना स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री में मजदूरी के लिए ले गया था. मौत कैसे हुई इसकी जानकारी विजय ही दे सकता है.
इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि शव को यहां पर फेंका गया है. लोगों का कहना था कि गुरुवार को कोडरमा की ओर से आ रही एक एंबुलेंस पर शव था और एंबुलेंस से ही शव को यहां फेंका गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >