हाथियों के झुंड ने खंभरा व धवईया में मचाया उत्पात

सरिया : सरिया प्रखंड के खंभरा गांव में रविवार की शाम को हाथियों के झुंड ने काफी उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने गौतम कुमार राम के घर को ध्वस्त कर दिया. ग्रामीणों द्वारा हाथियों को खदेड़े जाने के बाद सभी हाथी धवईया गांव जा धमके. यहां पर हाथियों ने मंजूर हुसैन व इकराम अंसारी […]

सरिया : सरिया प्रखंड के खंभरा गांव में रविवार की शाम को हाथियों के झुंड ने काफी उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने गौतम कुमार राम के घर को ध्वस्त कर दिया. ग्रामीणों द्वारा हाथियों को खदेड़े जाने के बाद सभी हाथी धवईया गांव जा धमके. यहां पर हाथियों ने मंजूर हुसैन व इकराम अंसारी के घर पर रखे अनाज को खा गये. वहीं खीरो महतो की चहारदीवारी को भी तोड़ दिया.

सूचना मिलते ही वन परिसर प्रभारी पुरुषोत्तम पांडेय दल-बल के साथ पहुंचे तथा स्थिति का मुआयना लिया़ वहीं पीड़ित परिजनों द्वारा विभाग को आवेदन देने की बात कही गयी़ ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल हाथियों का झुंड धोवारी जंगल में डेरा डाले हुए है. झुंड में 14 हाथी है. इधर विभाग ने ग्रामीणों को कई हिदायतें भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >