बगोदर से बाइक ले भाग रहे युवक को सरिया में पकड़ा

बगोदर. बगोदर बस पड़ाव से गुरुवार को बगोदरडीह निवासी पिंटू साव की पल्सर बाइक (जेएच 02 ए टी – 5424) चोरी हो गयी. लोगों ने पीछा कर सरिया थाना क्षेत्र के बराकर पुल के पास बाइक समेत एक युवक को धर दबोचा. पिंटू ने बताया कि सरिया रोड के काली मंदिर के समीप एक दुकान […]

बगोदर. बगोदर बस पड़ाव से गुरुवार को बगोदरडीह निवासी पिंटू साव की पल्सर बाइक (जेएच 02 ए टी – 5424) चोरी हो गयी. लोगों ने पीछा कर सरिया थाना क्षेत्र के बराकर पुल के पास बाइक समेत एक युवक को धर दबोचा. पिंटू ने बताया कि सरिया रोड के काली मंदिर के समीप एक दुकान के बाहर उसने बाइक खड़ी की. दुकान के अंदर गये, तब तक एक युवक बाइक को लेकर भाग निकला.
हल्ला करने पर लोगों ने पीछा शुरू किया. बगोदर-सरिया एसडीपीओ व ग्रामीणों की मदद से पीछा करते हुए सरिया के बराकर पुल के पास से युवक को बाहक सहित पकड़ा गया. उसने अपना नाम विनोद तुरी (पिता मूर्ति तुरी ग्राम लकड़ घरा थाना बिरनी) बताया है. आरोपी को पकड़ने में बगोदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने भी अहम भूमिका निभायी.
एक और बाइक की चोरी : बगोदर.
बगोदर बाजार के केजीएन मिलन कॉम्प्लेक्स के बाहर से खड़ी स्पेलेंडर मोटर साइकिल की चोरी हो गयी. भुक्तभोगी बगोदर बाजार के अख्तर आलम ने बताया कि उसने बाइक मार्केट के बाहर खड़ी की थी. बाहर आया तो बाइक गायब थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >