दूसरे के खाता में जा रहा पैसा, बच्चों को नहीं मिल रहा पोषाहार

डुमरी : डुमरी प्रखंड की करनी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सुवाली के बच्चों को केंद्र से विगत आठ माह से पोषाहार नहीं मिल रहा है, जिस कारण आये दिन केंद्र से बच्चों की संख्या घटती जा रही है. आंगनबाड़ी केंद्र रोजाना समय पर खुल तो रहा है, लेकिन केंद्र में पोषाहार नहीं मिलने के कारण […]

डुमरी : डुमरी प्रखंड की करनी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सुवाली के बच्चों को केंद्र से विगत आठ माह से पोषाहार नहीं मिल रहा है, जिस कारण आये दिन केंद्र से बच्चों की संख्या घटती जा रही है. आंगनबाड़ी केंद्र रोजाना समय पर खुल तो रहा है, लेकिन केंद्र में पोषाहार नहीं मिलने के कारण बच्चे केंद्र नहीं जा रहे हैं.
इधर, सोमवार को केंद्र समय पर खुला, जो दोपहर तीन बजे खुला रहा है. इतने समय के दौरान केंद्र में मात्र तीन ही बच्चे पहुंचे. इस संबंध में केंद्र की सेविका सुनीता डांग ने पूछे जाने पर बताया कि केंद्र में उसका पदस्थापन वर्ष 2017 के जुलाई माह में हुआ है. वर्तमान में केंद्र में 21 बच्चे नामांकित हैं. इधर, गत आठ माह से केंद्र को पोषाहार प्राप्त नहीं हो रहा है, जिस कारण बच्चों को पोषाहार नहीं दिया जा रहा है. सेविका ने बताया कि केंद्र में उसके पदस्थापन के पूर्व से कार्य कर रही सेविका के नाम पर खाता खुला हुआ है. उस खाता में अब तक मेरा नाम नहीं जोड़ा गया है. सेविका ने बताया कि उक्त खाता में अपना नाम जोड़ने के लिए मासिक रिपोर्ट दी है, लेकिन अब तक खाता में मेरा नाम नहीं जुड़ा है. सीडीपीओ कार्यालय में भी इस संबंध में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >