गैरेज ध्वस्त, बीडीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त

मुसाबनी : 11-12 मई की रात प्रखंड परिसर में स्थित गैरेज का छत गिरने से बीडीओ का सूमो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. सोमवार सुबह जब बीडीओ के वाहन चालक बीडीओ को लाने के लिए वाहन निकालने के लिए गैरेज खोला, तो गैरेज की छत टूट कर सूमो पर गिरे होने की जानकारी मिली. गैरेज की […]

मुसाबनी : 11-12 मई की रात प्रखंड परिसर में स्थित गैरेज का छत गिरने से बीडीओ का सूमो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. सोमवार सुबह जब बीडीओ के वाहन चालक बीडीओ को लाने के लिए वाहन निकालने के लिए गैरेज खोला, तो गैरेज की छत टूट कर सूमो पर गिरे होने की जानकारी मिली. गैरेज की छत टूट कर गिरने से बीडीओ का सरकारी वाहन जेएच 05सी/2711 का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की जानकारी दूरभाष पर बीडीओ मुजाहिद अंसारी को दी गयी. श्री अंसारी कार्यालय के एक कर्मचारी के बाइक से प्रखंड कार्यालय पहुंचे. बीडीओ मुजाहिद अंसारी ने कहा कि प्रति दिन की भांति गाड़ी को रात में गैरेज में रखा गया था. कुछ ही दिन पूर्व उक्त वाहन की मरम्मत करायी गयी थी. वाहन क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र भ्रमण में कठिनाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >