एक की मौत, सात घायल

अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाएं राजधनवार/गिरिडीह/पीरटांड़ : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को चार सड़क दुर्घटनाएं हुई. इसमें एक की मौत हो गयी. वहीं छह लोग घायल हो गये हैं. पहली घटना धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़थंबा बाजार में हुई. गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रही एक सवारी बस की […]

अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाएं

राजधनवार/गिरिडीह/पीरटांड़ : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को चार सड़क दुर्घटनाएं हुई. इसमें एक की मौत हो गयी. वहीं छह लोग घायल हो गये हैं. पहली घटना धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़थंबा बाजार में हुई. गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रही एक सवारी बस की चपेट में आकर अरखांगो की 65 वर्षीया सोधनी देवी पति महादेव पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए रोड भी जाम कर दिया.

हालांकि सूचना पाकर पहुंचे धनवार थाना प्रभारी रवींद्र प्रसाद सिंह ने जामकर्ताओं से बात की. उन्हें समझाया और बस मालिक से मुआवजा के बाबत बात कराकर जाम हटवाने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार सोमवार लगभग 9.15 बजे जब एसएसटी बस गिरिडीह से कोडरमा जा रही थी, तभी एक वृद्धा सड़क पार करने के प्रयास में अचानक बीच रोड से वापस हो गयी. चालक द्वारा बचाव के प्रयास के बावजूद वह बस की चपेट में आ गयी तथा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. फिलहाल बस पुलिस अभिरक्षा में घोड़थंभा में खड़ी है और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए बातचीत चल रही है. वहीं दूसरी घटना

तिसरी थाना क्षेत्र के थंभाचक गांव के पास घटी. इस दुर्घटना में एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में आकर तीन स्कूली छात्राएं घायल हो गयी. बताया जाता है कि संत मेरी स्कूल में पढ़ाई कर रही सातवीं कक्षा की सजीता मुमरू, नौवीं कक्षा की सुनौती मरांडी व आठवीं की सोनाली टुडू साइकिल पर सवार होकर अपने घर से स्कूल जा रही थी. इसी बीच एक अज्ञात बोलेरो ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया और तीनों घायल हो गयी. इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इधर, तीसरी घटना जमुआ प्रखंड के घोरंजो के पास घटी. बताया जाता है कि एक ऑटो ने मोटरसाइकिल सवार चकाई निवासी रामशरण मोदी को टक्कर मार दी. इससे वह घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है.

वहीं चौथी घटना पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत कठवारा मोड़ के समीप हुई . इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. तीनों घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. बताया जाता है कि गिरिडीह से आ रहा टेंपो कठवारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. टेंपो पीरटांड़ के राजूडीह गांव में एक शादी समारोह में जा रहा था. घटना के बाद टेंपो चालक घायलों को छोड़ टेंपो को लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल दिलीप रजक, अरविंद कुमार तथा एक महिला का इलाज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >