हजारों लेकर टेंपो चालक चंपत

जमुआ : सूरत से देवरी प्रखंड के जालखरियोडीह लौट रहे शंभु कुमार राय गुरुवार की सुबह जमुआ चौक पर घर जाने के लिए उतरा और एक बिना नंबर के टेंपो को रिजर्व किया. वह अपना बैग टेंपो पर रखकर बगल के दुकान में कुछ सामान खरीदने के लिए गया. वापस आया तो टेंपो गायब था. […]

जमुआ : सूरत से देवरी प्रखंड के जालखरियोडीह लौट रहे शंभु कुमार राय गुरुवार की सुबह जमुआ चौक पर घर जाने के लिए उतरा और एक बिना नंबर के टेंपो को रिजर्व किया. वह अपना बैग टेंपो पर रखकर बगल के दुकान में कुछ सामान खरीदने के लिए गया. वापस आया तो टेंपो गायब था. बाद में वह अपनी फरियाद सुनाने जमुआ थाना पहुंचा. बताया कि उसके बैग में 26 हजार रुपये नगद व 68 पीस साड़ी थी. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस को पता चला कि उक्त टेंपो काजीमगहा का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >