Giridih News :बेंगाबाद के सभी 107 डीलरों को मिली फोर जी युक्त ई पोस मशीन

Giridih News :बेंगाबाद के सभी 107 डीलरों को रविवार को प्रखंड सभागार में आयोजित शिविर में फोर जी युक्त ई पोस मशीन दी गयी. विभागीय निर्देश पर तकनीकी टीम के सदस्यों ने डीलरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण देकर ई पोस मशीन संचालन की जानकारी दी.

टू जी से परेशान डीलरों को फोर जी की सुविधा मिलने से उत्साह है. मशीन वितरण करते हुए मुख्य अतिथि प्रमुख मीना देवी ने कहा डीलरों को इससे अनाज वितरण में सहूलियत होगी. अभी तक वह नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे और समय की भी बर्बादी हो रही थी. अब डीलरों को कार्डधारियों के कोपभाजन नहीं होना पड़ेगा. फोर जी से युक्त ई पोस मशीन मिल जाने से नेटवर्क का निदान हो जायेगा. उन्होंने ठीक से प्रशिक्षण लेकर मशीन के सदुपयोग की बात कही.

संघ का आंदोलन रंग लाया

इधर, संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह ने कहा लंबे समय से डीलर फोर जी ई पोस मशीन की मांग कर रहे थे. धरना-प्रदर्शन से लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था. लंबे समय के आंदोलन का यह परिणाम निकला है. संघ के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चरणपहाडी ने कहा : सभी डीलर मशीन संचालन की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि अनाज वितरण करते समय परेशानी नहीं हो. मौके पर प्रभारी एमओ सुनील बास्के, डीलर झुनटुन राम, पंकज गुप्ता, सत्यम कुमार, विजय वर्मा, दशरथ सिंह, मनीष कुमार, नूर अंसारी, सितेश्वर सिंह, मो दाउद, दशरथ यादव, मदन साव, दिलीप रजक सहित कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >