गढ़वा में शादी टूटने से आहत युवती का आत्महत्या मामला गरमाया

Garhwa News: गढ़वा के धुरकी में युवती की आत्महत्या मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है, आरोपी गौहर अंसारी की गिरफ्तारी नहीं होने पर 20 अप्रैल तक आंदोलन की चेतावनी दी गई है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

धुरकी से अनूप जायसवाल की रिपोर्ट 

Garhwa News: गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के करवा पहाड़ गांव में शादी टूटने से आहत एक युवती की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आरोपी युवक गौहर अंसारी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इसको लेकर गांव में बैठक कर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और चेतावनी दी है कि यदि 20 अप्रैल तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, करवा पहाड़ गांव की एक युवती ने हाल ही में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. परिजनों का आरोप है कि युवती की शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन गांव के ही गौहर अंसारी ने होने वाले ससुराल पक्ष को युवती के बारे में गलत संदेश भेजकर अफवाह फैला दी. इस वजह से शादी टूट गई और मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी से आहत होकर युवती ने यह कदम उठा लिया. परिजनों ने 12 अप्रैल को धुरकी थाने में गौहर अंसारी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. पुलिस द्वारा जांच की बात कही जा रही है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है. 

ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

गांव में हुई बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से एक मासूम बेटी की जान चली गई, लेकिन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है. इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है. ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही 20 अप्रैल तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. 

पुलिस का बयान

धुरकी थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >