गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी लक्ष्मी कुमार मेहता की पत्नी नीलम देवी को अज्ञात जंतु ने काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
स्थिति खतरे से बाहर
परिजनों के अनुसार, नीलम देवी अपने घर के बगल स्थित खेत में गाय बांधने गयी थी. इसी दौरान किसी अज्ञात जंतु ने उसके पैर में काट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार, नीलम देवी की स्थिति खतरे से बाहर है.
