स्टेशन रोड में लूट की फिराक में घूम रहे दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने स्टेशन रोड पर लूट की फिराक में घूम रहे दो युवकों को लोडेड देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे यात्रियों से पैसे लूटने की योजना बना रहे थे.

गढ़वा: गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन रोड स्थित आम बगान के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे दो युवकों को गढ़वा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के दुबे मरहटिया निवासी सियाराम शरण मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा (23), पिता विजय मिश्रा और गढ़वा शहर के रंका मोड़, रांकी मोहल्ला निवासी संदीप कुमार सिंह (23), पिता राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि चिंटू मिश्रा अपने एक साथी के साथ अवैध हथियार लेकर स्टेशन रोड स्थित आम बगान के पास घूम रहा है और दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के सत्यापन के बाद गढ़वा थाना पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन किया. इसमें पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार नायक, अवर निरीक्षक रंजन कुमार साह, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु सिंह, सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार पांडेय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

घेराबंदी कर दोनों को दबोचा

पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात करीब 9.20 बजे स्टेशन रोड स्थित आम बगान के पास घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी के दौरान सियाराम शरण मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा की कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और संदीप कुमार सिंह की जेब से एक कारतूस बरामद किया गया.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों से पैसे लूटने की नीयत से वहां जुटने की बात स्वीकार की है.

पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार नायक के बयान पर गढ़वा थाना कांड संख्या 524/2026 के तहत धारा 25(1-बी)ए, 26 और 35 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >