अवैध बालू परिवहन में संलिप्त एक ही नंबर के दो ट्रैक्टर जब्त

सदर एसडीएम ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई

सदर एसडीएम ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई प्रतिनिधि गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने बुधवार की रात कचेहरी रोड पर अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की. रात करीब नौ बजे एसडीएम को दो ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में तेज गति से जाते हुए दिखाई दिये. उन्होंने तुरंत दोनों ट्रैक्टरों को रुकवाया और गहन जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि दोनों ट्रैक्टरों में ट्रॉली लगी हुई थी और हर ट्रैक्टर में कुल 7 मजदूर सवार थे. इन मजदूरों ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि वे बालू लोड करने जा रहे थे. वाहनों के मालिक के रूप में एक अशोक प्रसाद गुप्ता, ग्राम चिरोंजीया का नाम सामने आया. इस दौरान एक गंभीर और चौंकाने वाला तथ्य भी उजागर हुआ. दोनों ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन नंबर एक जैसा था, जिससे अवैध उत्खनन और परिवहन का संगठित रूप सामने आने की संभावना बनी. इस संदिग्ध स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल गढ़वा पुलिस को मौके पर बुलाया और पुलिस की उपस्थिति में दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. एसडीएम ने थाना प्रभारी को विधिक कार्रवाई के लिए मामले सौंपते हुए निर्देश दिये कि वाहन मालिक के माध्यम से संचालित नेटवर्क और डुप्लीकेट नंबर प्लेट की पूरी जांच की जाये. इसके साथ ही, अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. एसडीएम संजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अवैध बालू उत्खनन और परिवहन से जुड़े लोग एक से एक हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन हम ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >