गढ़वा : आधी रात को तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, दोनों के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान

गढ़वा के सलैयादामर के पास ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हुई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

संतोष वर्मा की रिपोर्ट

भंडरिया (गढ़वा). गोदरमाना मुख्य मार्ग पर सलैयादामर के समीप बुधवार की देर रात ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है.

दोनों वाहनों को काफी नुकसान

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो दोनों भंडरिया की ओर से रामानुजगंज की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान सलैयादामर के पास दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा. घटना की सूचना मिलने के बाद भंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि स्कॉर्पियो छत्तीसगढ़ की है, जबकि ट्रैक्टर का मालिक भंडरिया क्षेत्र का बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल दुर्घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >