दो बाइक की टक्कर में एक छात्रा सहित दो घायल

दो बाइक की टक्कर में एक छात्रा सहित दो घायल

गढ़वा-नगरऊंटारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को छतरपुर बाइपास के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गये. घायलों में डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी सुरेंद्र साव की पुत्री सुमन कुमारी एवं दूसरे बाइक सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी सहारे हुसैन शामिल है. दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहारे हुसैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गये.

घायल छोड़ कर चल दिये : सुमन ने बताया कि वह गढ़वा में परीक्षा देने अपनी ममेरी बहन के यहां मेराल थाना क्षेत्र के गोना गांव आयी थी. बुधवार को वह अपनी सहेली तथा उसके भाई के साथ बाइक से परीक्षा देने गढ़वा सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज जा रही थी. छतरपुर फोरलेन बाइपास के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से उन लोगों की बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें वह बाइक से गिर गयी. गिरने के बाद उसकी सहेली एवं उसका भाई उसे घायल अवस्था में छोड़कर वहां से परीक्षा केंद्र के लिए निकल गये. स्थानीय लोगों ने उसे तथा दूसरे मोटरसाइकिल सवार सहारे हुसैन को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >