हथियार लेकर धमकी दे रहे युवक को पुलिस को सौँपा

हथियार लेकर धमकी दे रहे युवक को पुलिस को सौँपा

डंडई.

डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला गांव में शनिवार की रात एक हथियार के साथ एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि व्यक्ति उसी गांव का निवासी है. वह रात में अपने बड़े भाई बाबूलाल साव व अपनी मां पर ही बंदूक निकाल कर लहरा रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था. शोर शराबा के बाद रात में ही ग्रामीण जुटे और उसे हथियार के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके पूर्व ग्रामीणों ने प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि घूरबिगन बैठा को इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि ने देखा कि वह युवक बंदूक के साथ है और उसको ग्रामीणों ने घेर रखा है. इसके बाद पुलिस पहुंची और उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया. ग्रामीण वीरेंद्र साव व विमलेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि लवाहीकलां गांव के ही स्व मोनू साव के पुत्र दीपू साव को उन लोगों ने देखा कि वह अपने ही बड़े भाई बाबूलाल साव तथा अपनी मां के साथ विवाद कर रहा है. विवाद बढ़ने पर परिजनों को जान से मारने के लिए उसने बंदूक निकाल रली. जब वे लोग बीच-बचाव करने गये, तो उसने उन लोगों पर भी बंदूक तान दी. इससे वे लोग भयभीत हो गये, लेकिन हिम्मत कर वे इकट्ठे हुए और उसे बंधक बना लिया. ग्रामीणों का कहना है कि यह व्यक्ति अपराधी प्रवृत्ति का है जो कई लोगों को गोली मारने की धमकी दे चुका है. इस मामले में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि दीपू साव के पास चिड़िया मारने वाला हथियार था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर सौंप दिया है. उक्त व्यक्ति को पीआर बॉड पर छोड़ा गया है, जैसे ही पब्लिक द्वारा आवेदन मिलता है उस पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >