सीएचसी कर्मी के क्वार्टर से चार लाख के जेवर व नकदी की चोरी

सीएचसी कर्मी के क्वार्टर से चार लाख के जेवर व नकदी की चोरी

प्रतिनिधि, रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना हुई. मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने अस्पताल परिसर स्थित सफाई कर्मी रंजू देवी के क्वार्टर का ताला तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद सहित चार लाख रुपये के जेवर की चोरी कर ली. इस घटना से अस्पताल परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत का माहौल है. पीड़िता रंजू देवी ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे से अस्पताल में ड्यूटी कर रही थीं. इसी दौरान अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने उन्हें सूचना दी कि उनके क्वार्टर का दरवाजा खुला हुआ है. सूचना मिलते ही वह अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के साथ अपने क्वार्टर पहुंचीं, जहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्से के ताले टूटे हुए थे. रंजू देवी ने रमना थाना में दिये आवेदन में बताया है कि चोरों ने घर में रखे 12 हजार रुपये नकद के साथ लगभग चार लाख के जेवर, एलसीडी टीवी और मिक्सी पर हाथ साफ कर लिया. पीड़िता के अनुसार, उनकी बेटी की तबीयत खराब थी और वह इलाज के लिए मेदिनीनगर गयी हुई थी, जिसके कारण उसने अपने सारे जेवर उन्हीं के क्वार्टर में रख दिये थे. चोरों ने उन सभी कीमती आभूषणों की चोरी कर ली है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद रमना थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >