झंडोत्तोलन स्थल व आसपास की साफ-सफाई खुद करते हैं मुखिया

झंडोत्तोलन स्थल व आसपास की साफ-सफाई खुद करते हैं मुखिया

मेराल. प्रखंड मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. राष्ट्रीय पर्व पर मेराल पंचायत के मुखिया रामसागर प्रसाद के उत्साह की सभी प्रशंसा करते हैं. मुखिया झंडोत्तोलन के लिए न सिर्फ झंडोत्तोलन स्थल बल्कि पंचायत सचिवालय के पास लगी स्वतंत्रता सेनानियों का शिलापट्ट स्मारक व आसपास की साफ-सफाई व रंग-रोगन करते हैं. विदित हो कि मेराल सदर पंचायत का पंचायत सचिवालय प्रखंड कार्यालय परिसर में ही अवस्थित है. इसलिए पंचायत कार्यालय पर झंडोत्तोलन की समय-सारिणी प्रखंड कार्यालय में आयोजित होनेवाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम से मिलाकर जोरी होती है. मुखिया ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उनके प्रखंड से कई स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं. इन सबका शिलापट्ट स्मारक प्रखंड कार्यालय परिसर में उनके पंचायत सचिवालय के पास ही अवस्थित है. हर राष्ट्रीय पर्व पर उक्त शिलापट्ट की साफ-सफाई करने का उन्हें अवसर मिलता है. यह अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा करने का भी क्षण होता है, जिनके प्रयास से यह आजादी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त