समाजसेवी ने पुत्र के जन्मदिन पर किया सहयोग

समाजसेवी ने पुत्र के जन्मदिन पर किया सहयोग

गढ़वा. श्रीकृष्ण गौशाला समिति के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार केशरी ने अपने बड़े पुत्र नवनीत केशरी के 36वें जन्मदिन के अवसर पर गोशाल पहुंचकर सहयोग किया. विजय केशरी, उनकी धर्मपत्नी रीता केशरी व उनके छोटे पुत्र नितेश केशरी ने गोशाला पहुंचकर कार्यालय के लिए एक घड़ी दान की और गोसेवा से संबंधित विभिन्न तस्वीरें भेंट की. उन्होंने गोशाल की सभी गायों को रोटी व गुड़ खिलाया व उनके लिए विभिन्न प्रकार की सब्जी व फल भी उपलब्ध कराये. विजय केशरी के इस सहयोग के लिए कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार पाठक ने उनका आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >