मेराल थाना प्रभारी के खिलाफ विधायक सत्येंद्र तिवारी ने की केंद्रीय गृह सचिव से सीबीआई-ईडी जांच की मांग

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मेराल थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह सचिव से सीबीआई जांच की मांग की है।

गढ़वा. गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत के खिलाफ केंद्रीय गृह सचिव को पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक ने थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई और ईडी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

झूठे मुकदमों की धमकी देकर अवैध वसूली

केंद्रीय गृह सचिव को भेजे पत्र में विधायक ने आरोप लगाया है कि मार्च 2024 से मेराल थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित विष्णुकांत द्वारा लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है.

150 ट्रैक्टरों से हर माह 45-45 हजार रुपये लेने का आरोप

विधायक के पत्र के अनुसार, क्षेत्र के करीब 150 ट्रैक्टरों से प्रति माह 45-45 हजार रुपये लिए जाने और बालू की कालाबाजारी को कथित रूप से संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया गया है. विधायक ने यह भी आरोप लगाया है कि पीएम आवास के लिए बालू ले जाने वाले गरीब ग्रामीणों से 50 हजार से एक लाख रुपये तक की कथित वसूली की जा रही है. विधायक ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: रेल मंत्री से मिले सांसद बीडी राम, पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए वर्कशॉप से नई ट्रेन तक उठाईं पांच बड़ी मांगें

आठ उच्चाधिकारियों को भेजी पत्र की प्रतिलिपि

केंद्रीय गृह सचिव के अलावा विधायक ने पत्र की प्रतिलिपि सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, एसीबी झारखंड और पुलिस महानिदेशक समेत आठ उच्चाधिकारियों को भी भेजी है.

विधायक ने थाना प्रभारी की कथित अवैध चल-अचल संपत्तियों की जांच कराने तथा जांच में संपत्ति के अवैध पाए जाने पर उसे जब्त करने का भी आग्रह किया है. हालांकि, लगाए गए आरोपों पर थाना प्रभारी या संबंधित पक्ष का पक्ष इस खबर के लिए उपलब्ध नहीं हो सका है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >