झारखंड इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित होंगे शौकत व साजिद

झारखंड इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित होंगे शौकत व साजिद

प्रतिनिधि, गढ़वा राष्ट्र हित में लगातार सराहनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह सह अनेक निःशुल्क बैंक के संस्थापक तिरंगा वाले शौकत खान और युवा समाजसेवी साजिद खान को समाजसेवा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए एक बार फिर रांची में 14 जून को झारखंड इम्पैक्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जायेगा. इसपर हर्ष व्यक्त करते हुए समाजसेवी पिता पुत्र की जोड़ी ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया है. बताते चलें कि मानवता कि सेवा में हर पल समर्पित रहने वाले गढ़वा जिले के पिता पुत्र कि अनोखी जोड़ी शौकत खान और साजिद खान ने सभी भारतीय सेना और शहीदों के सम्मान में लगातार 13 वर्षों से हर घर तिरंगा का अलख जगाते हुए तीन लाख से अधिक नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेटकर देश भर में तिरंगे कि सम्मान को बढ़ाने का काम किया है. इसके साथ ही गरीबों के लिए निशुल्क कपड़ा बैंक, चावल बैंक, सत्तू बैंक, पुस्तक बैंक, खोलकर दस वर्षों में दस लाख से अधिक ग़रीब असहाय जरुरतमंद लोगों को मदद कर झारखंड के आइकॉन बन चुके है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >